भभुआ, अगस्त 26 -- समस्त सवर्ण समाज संगठन ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया शहर के विभन्नि मार्गों में प्रदर्शन कर आरक्षण व यूजीसी बिल समाप्त करने के नारे लगाए भभुआ, कार्यालय संवाददाता। आरक्षण और यूजीसी बिल के खिलाफ बुधवार को समस्त सवर्ण समाज संगठन के कार्यकर्ताओं ने भभुआ शहर में आक्रोश मार्च किया। यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में लोगों ने आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग उठाईआक्रोश मार्च नगर परिषद कार्यालय परिसर के मैदान से जुलूस निकाल युवाओं ने आरक्षण और यूजीसी बिल को समाप्त करने के नारे लगाए। जुलूस कचहरी पथ से एकता चौक होते हुए समाहरणालय पहुंचा। जुलूस का नेतृत्व कर रहे विनोद तिवारी ने कहा कि आरक्षण जहां एक तरफ समाज में जहर घोल रहा है, वहीं आरक्षण का लाभ लेनेवाले लोग लगातार लाभान्वित किए जा रहे हैं। आर्थिक रूप से मजबूत होने...