आरके पीजी कॉलेज में गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता का संकल्प
शामली, अक्टूबर 2 -- शामली। शहर के आरके पीजी कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं राष्ट्रभक्ति के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। प्राचार्य डॉ. एमके जली ने कहा कि गांधी जी ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया, जबकि शास्त्री जी सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रतीक रहे। उनके आदर्शों को जीवन में अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने विद्यार्थियों से जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। छात्र-छात्राओं ने महापुरुषों के जीवन एवं योगदान पर भाषण, देशभक्ति गीत और कविताएं प्रस्तुत कीं। यह भी पढ़ें- Shamli News: गांधी-शास्त्री के आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.