शामली, जुलाई 20 -- शामली। शहर के आरके पीजी कॉलेज के शिक्षक डॉ. रोहित राणा का चयन मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है। उन्हें यह सम्मान 21 जुलाई को विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के हाथों प्रदान किया जाएगा। विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह सहारनपुर स्थित सेठ गंगा प्रसाद सभागार गांधी पार्क में आयोजित होगा। विश्वविद्यालय के कुलसचिव कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार गठित चयन समिति ने प्रकाशित शोध पत्रों, पुस्तकों, शोध कार्य, पेटेंट, नवाचार, शिक्षण उत्कृष्टता, शैक्षणिक उपलब्धियों और सामाजिक योगदान समेत विभिन्न मानकों पर प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन किया। यह भी पढ़ें- दीक्षांत समारोह से पहले राजभवन टीम ने परखी तैयारियां समिति ...