शामली, मार्च 17 -- शामली। शहर के आरके पीजी कालेज में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत आयोजित वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मंगलवार को महाविद्यालय के सभागार में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. एमके जेली रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद डॉ. प्रवीण अहमद ने की। वक्ताओं ने खिलाड़ियों को खेलों के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है तथा अनुशासन और टीम भावना का विकास भी होता है। क्रीड़ा महोत्सव के अंतर्गत पुरुष एवं महिला वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.