आरके चौधरी फिर आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
वाराणसी, जुलाई 12 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पूर्वांचल के प्रमुख उद्यमी आरके चौधरी को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की लगातार दूसरी बार जिम्मेदारी मिली है। यह फैसला आईआईए की कार्यकारिणी ने लिया है। उनके पुन: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने पर पूर्वांचल के उद्यमियों ने हर्ष जताया है। शनिवार को आईआईए कोर कमेटी के सदस्यों ने मलदहिया स्थित कार्यालय पर आरके चौधरी को सम्मानित किया। आईआईए के राष्ट्रीय सचिव अनुपम देवा ने कहा कि आरके चौधरी सदैव उद्योगों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहते हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व का लाभ पूरे प्रदेश के उद्यमियों को मिलता रहेगा। आईआईए राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य राजेश भाटिया ने कहा कि उनका पुनर्निर्वाचन समस्त उद्यमी समाज के लिए गौरव का विषय है। आरके चौधरी के कुशल नेतृत्व में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.