मधुबनी, मार्च 12 -- मधुबनी,निज प्रतिनिधि। मधुबनी शहर के पांच कॉलेजों में बीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा गुरुवार को दूसरे दिन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा आरके कॉलेज मधुबनी, जेएन कॉलेज मधुबनी, जेएमडीपीएल महिला कॉलेज मधुबनी, एएचएसए कॉलेज मधुबनी तथा बीएम कॉलेज रहिका में आयोजित की गई। परीक्षा दो पालियों में ली गई, जिसमें बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने भाग लिया। दूसरे दिन जंतु विज्ञान,दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, हिंदी, समाजशास्त्र तथा उर्दू विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल रहा और कदाचारमुक्त परीक्षा कराने के लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्था की गई थी। आरके कॉलेज मधुबनी के उप परीक्षा नियंत्रक नीरज कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में 794 तथा द्वितीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.