मधुबनी, सितम्बर 24 -- मधुबनी। आरके कॉलेज के हिंदी विभाग द्वारा राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिनकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर गहन विचार-विमर्श के साथ-साथ विद्यार्थियों द्वारा उनकी कालजयी कविताओं का पाठ किया गया।​कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रकवि 'दिनकर' जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। इसके बाद काव्य पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें महाविद्यालय के 27 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने 'रश्मिरथी', 'कुरुक्षेत्र', 'चांद का कुर्ता', 'पक्षी और बादल', हिमालय, 'कलम आज उनकी जय बोल' इत्यादि दिनकर की कई प्रसिद्ध कविताओं का ओजस्वी एवं मधुर स्वर में पाठ किया। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. विजया सिंह कहा,कि "दिनकर जी की कवि...