मधुबनी, अप्रैल 8 -- मधुबनी,शैलेंद्र कुमार। आरके कॉलेज में छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा द्वारा जारी पत्र के आलोक में महाविद्यालय में स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम के अंतर्गत 6 सर्टिफिकेट कोर्स के संचालन की अनुमति प्रदान की गई है। इस निर्णय से महाविद्यालय के छात्रों को रोजगारपरक एवं कौशल आधारित शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो.डॉ. अनिल कुमार मंडल ने बताया कि ये सभी कोर्स आगामी शैक्षणिक सत्र से शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन पाठ्यक्रमों में "मिथिला पेंटिंग", करियर एनहांसमेंट और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट", मिथिला टूरिज्म", "मखाना का इकोनॉमिक्स", "टैली" और "योगा" जैसे विषय शामिल हैं, जो छात्रों के समग्र विकास में सहायक सिद्ध हों...