दरभंगा, मार्च 27 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (एलएनमूटा) की नयी कार्यकारिणी का गठन हो गया। मारवाड़ी कॉलेज में आयोजित एलएनमूटा के 11वें परिनियत सम्मेलन के दौरान चुनाव के माध्यम से कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया है। अध्यक्ष के पद पर आरके कॉलेज, मधुबनी के डॉ. शशिभूषण कुमार निर्वाचित हुए हैं। उपाध्यक्ष के पद पर एसबीएसएस कॉलेज के डॉ. अशोक कुमार एवं यूआर कॉलेज, रोसड़ा के प्रवीण कुमार प्रभंजन निवार्चित किए गए। महासचिव के पद पर एसबीएसएस कॉलेज, बेगूसराय के डॉ. नीलेश कुमार, उपमहासचिव के पद पर बीआरबी कॉलेज, समस्तीपुर के विकास कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष के पद पर जेएन कॉलेज, मधुबनी के अनिल कुमार महतो को चुनाव में सफलता प्राप्त हुई।शिक्षक संघ के कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों के साथ अध्यक्ष के रूप में पूरी चुनाव प्रक्रिया में...