आरके कंस्ट्रक्शन के पास अब तक 300 करोड़ की अघोषित आय
रांची, अगस्त 1 -- रांची, वरीय संवाददाता। राज्य की बड़ी कंस्ट्रक्शन कंपनी राम कृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन प्राईवेट लिमिटेड व उससे जुड़ी 10 कंपनियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रही। वहीं, अब तक की आयकर जांच में विभाग को 300 करोड़ रुपए की अघोषित आय की जानकारी मिली है। कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन व अन्य डिजिटल डिवाइसों की फॉरेंसिक जांच के दौरान हवाला लेनदेन से जुड़े चैट भी सामने आए हैं। इसके अलावा कई सारी अन्य वित्तीय अनियमितता पायी गई हैं। आयकर सूत्रों के मुताबिक जांच में विभाग को अपनी कंपनियों में एक कंपनी से दूसरी कंपनी में पैसा ट्रांसफर कर कैश जेनरेट करने की जानकारी मिली है। साथ ही 200 करोड़ रुपए का नकद खर्च दिखाया गया है। लेकिन कंपनी से जुड़े लोग नकद 200 करोड़ रुपए के खर्च का हिसाब नहीं दे पा रहे हैं। आयक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.