आरा, फरवरी 11 -- बिहिया। निज संवाददाता प्रखंड के जज भड़सरा गांव में नवनिर्मित आरके अकेडमी में नामांकन टेस्ट छात्रों की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान विद्यालय प्रशासन ने शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराया। बताया जा रहा है कि विद्यालय में 16 फरवरी से नामांकन किया जाना है। इसे लेकर नामांकन टेस्ट आयोजित किया गया था। इसमें लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय के डायरेक्टर बबलू परमार ने बताया कि विद्यालय में आधुनिक व अनुशासन के साथ पढ़ाई और लाइब्रेरी व कम्प्यूटर की सुविधा दी जाएगी। आगे बताया कि टेस्ट का उद्देश्य योग्य एवं मेधावी छात्रों का चयन करना। परीक्षा परिणाम आगामी 15 फरवरी को घोषित कर चयनित छात्रों के नामांकन निर्धारित तिथि पर पूर्ण की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.