नई दिल्ली, जनवरी 25 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। गणतंत्र दिवस परेड देखने हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पहुंचते हैं। सोमवार को भी देश की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और झांकियों की भव्य प्रस्तुति देखने हजारों दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। आने वाले वर्षों में दर्शकों के लिए राहत की बड़ी खबर यह है कि फेज-पांच ए के तहत स्वीकृत आरके आश्रम-इंद्रप्रस्थ मेट्रो कॉरिडोर के बन जाने के बाद कर्तव्य पथ और इंडिया गेट तक मेट्रो से पहुंचना ज्यादा आसान हो जाएगा। इस भूमिगत कॉरिडोर के तैयार होने पर मजेंटा लाइन से सीधे इंडिया गेट के पास उतरकर परेड स्थल तक पहुंचा जा सकेगा। इससे लोगों को लंबी दूरी पैदल चलने से छुटकारा मिलेगा। गणतंत्र दिवस जैसे बड़े आयोजनों के दौरान पार्किंग की समस्या भी काफी हद तक खत्म हो जाएगी। फिलहाल दर्शकों को ...