लखनऊ, फरवरी 1 -- काकोरी इलाके में आरकेस्ट्रा संचालक ने 10वीं की छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। उसका वीडियो और फोटो वायरल कर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी कौशलेंद्र उर्फ मकरंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी बाराबंकी के रामसनेही घाट शादुल्लापुर का रहने वाला है। पीड़िता की मां ने काकोरी थाने में तहरीर दी कि बीते साल अक्तूबर में वह परिवार के साथ एक म्यूजिकल कार्यक्रम में शामिल होने मलिहाबाद गई थी। वहां आरकेस्ट्रा कंपनी के संचालक कौशलेंद्र उर्फ मकरंद ने बेटी को गाने का ऑफर दिया। अपने कई कार्यक्रमों में गाने के लिए बुलाया। उसे बहला फुसलाकर होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। इसी दौरान अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। घटना के तीन माह बाद शनिवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.