बहराइच, अप्रैल 17 -- बहराइच, संवाददाता। मटेरा इलाके के किशुनपुर माफी गांव में तिलक कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में बवाल हो गया। मारपीट के दौरान एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। जो एक दस वर्षीय किशोरी के सीने में लगा। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में घायल को रिसिया सीएचसी लाए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर बनी हुई देख प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से भी उसे लखनऊ केजीएएमयू रेफर कर दिया है। पुलिस को मामले की भनक शुक्रवार दोपहर को तब लगी। जब तहरीर पहुंची। पुलिस ने हमलावर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत नाजुक मटेरा थाने के किशुनपुर माफी गांव में गुरूवार रात एक घर में तिलकोत्सव कार्यक्रम था। वहां आरकेस्ट्रा का भी आयोजन था। इसी दौरान गांव के ही सोनू...