गिरडीह, मई 29 -- बगोदर, प्रतिनिधि। रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बगोदर में आज शुक्रवार को पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। पूर्ववर्ती छात्र समिति के सचिव प्रभाष रंजन, कोषाध्यक्ष विक्रमादित्य प्रसाद सिन्हा तथा सदस्य डॉ. महतो लक्ष्मी खेमलाल ने पूरी कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया। सम्मेलन के लिए पंजीकरण, स्वागत व्यवस्था, प्लेसमेंट रिपोर्ट, फॉर्म भरना, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाश्ता एवं भोजन व्यवस्था जैसी प्रमुख तैयारियां पूरी कर ली गई है। कॉलेज के प्राचार्य अरूण कुमार दुबे ने कहा कि पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन पुराने छात्रों को एक मंच पर लाने और कॉलेज से उनके जुड़ाव को मजबूत करने का बेहतरीन अवसर होगा। पिछले कई सालों से यह कार्यक्रम प्रत्येक साल आयोजित होता आ रहा है। जिसमें कॉलेज के पुराने छात...