आरकेभी कॉलेज में आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा संपन्न
गिरडीह, सितम्बर 10 -- बगोदर। रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन बगोदर में बीएड सत्र 2025-27 के द्वितीय सेमेस्टर की आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा बुधवार को संपन्न हुई। परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार सुमन ने कहा कि आंतरिक मूल्यांकन शिक्षा प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण भाग है। इसका उद्देश्य केवल अंक देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के संपूर्ण शैक्षणिक विकास का निरंतर मूल्यांकन करना है। इससे शिक्षक विद्यार्थियों की विषय की समझ, रुचि, कौशल, व्यवहार और सीखने की प्रगति को जान पाते हैं। प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार दुबे ने कहा कि महाविद्यालय में नियमित रूप से आंतरिक मूल्यांकन होते रहते हैं। जिससे छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ता है। परीक्षा संचालन में परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार सुमन, प्रो. सर्वेश कुमार शुक्ला, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. शैलेष कुमार और प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.