रांची, अगस्त 17 -- रांची। आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी में सोमवार को डालसा की ओर से नशामुक्ति पर विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डालसा सचिव राकेश रौशन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। डिप्टी एलएडीसीएस राजेश सिन्हा ने एनडीपीएस एक्ट-1985 के प्रावधानों की जानकारी दी, जबकि एनसीबी, सीआईडी और ड्रग्स कंट्रोल विभाग के अधिकारियों ने मादक पदार्थों की तस्करी से बचाव के प्रति जागरूक किया। सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...