आरकेडीएफ के विद्यार्थियों का औद्योगिक शैक्षणिक भ्रमण
रांची, अगस्त 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के लाइफ साइंसेज और होटल मैनेजमेंट के विद्यार्थियों के लिए एचईसी, सेक्टर-2 स्थित सुधा डेयरी में शनिवार को औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने डेयरी उद्योग की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा। उन्हें यह जानकारी दी गई कि किस प्रकार दूध की खरीद और प्रारंभिक गुणवत्ता जांच से लेकर उसके खाद्य सूक्ष्मजीव विज्ञान, गुणवत्ता नियंत्रण, प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन तक विभिन्न चरणों में वैज्ञानिक और तकनीकी प्रक्रियाओं का उपयोग किया जाता है। विद्यार्थियों ने विभिन्न दुग्ध और दुग्ध उत्पादों के निर्माण और उन्हें सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की प्रक्रिया को समझा। इस भ्रमण ने विद्यार्थियों को न सिर्फ डेयरी व फूड इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.