प्रयागराज, अप्रैल 8 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी भर्ती में चयनित ज्वाला देवी इंटर कॉलेज के पुरा छात्र देवेश पांडेय को बुधवार को वंदना सत्र में सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. राकेश सिंह ने अंगवस्त्रम्, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर देवेश पांडेय को सम्मानित किया। वर्ष 2009 से 2016 तक कक्षा छह से 12वीं तक की पढ़ाई करने वाले देवेश पांडेय की सफलता पर विद्यालय परिवार ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...