गाज़ियाबाद, जनवरी 2 -- गाजियाबाद, संवाददाता । विकास भवन स्थित दुर्गावती सभागार में शुक्रवार को जिला भूगर्भ जल प्रबंधन की बैठक हुई। बैठक में कूप पंजीकरण के लिए आए चार आवेदनों को निरस्त किया गया। इसके अलावा लोनी में सील किए आरओ प्लांट पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। भूजल विभाग की नोडल अधिकारी श्रृष्टि जायसवाल ने बताया कि पिछले दिनों विभाग ने चार आरओ प्लांटों को अवैध भूजल करने को लेकर नोटिस जारी किए गए थे, जिनमें से तीन ने एनओसी ली वहीं लोनी में संचालित एक आरओ प्लांट को सील किया गया। बैठक में कार्रवाई करते हुए दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त इस दौरान पिछली बैठक में 61 हाउसिंग सोसाइटियों को अवैध रूप से भूजल दोहन करने के संबंध में नोटिस जारी कर 30 दिन में जवाब मांगा गया था। इनमें से कुछ सोसाइटियों ने एनओसी ली, जिन सोसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.