चम्पावत, अप्रैल 9 -- योगेश जोशी, चम्पावत। पाटी नगर पंचायत चुनाव के लिए आरओ और एआरओ की तैनाती की है। डीएम मनीष कुमार ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एसडीएम नीतू डागर और सदस्य पद के के लिए कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. नारायण सिंह को आरओ बनाया गया है। इसके अलावा अध्यक्ष के लिए पाटी की बीडीओ मोनिका पाल और सदस्य के लिए पाटी के बीईओ संजय कुमार भट्ट को एआरओ बनाया गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...