गौरीगंज, अप्रैल 6 -- अमेठी,संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आरओ/एआरओ परीक्षा 2023 के घोषित परिणाम में अमेठी जनपद के भेटुआ विकासखंड के दो होनहार युवाओं ने प्रदेश स्तर पर अपना परचम लहराया है। दोनों अभ्यर्थियों ने टॉप-10 में जगह बनाते हुए समीक्षा अधिकारी (RO) पद पर चयन सुनिश्चित किया। भेटुआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत शिवगढ़ जलालपुर के संड़िला गांव के रहने वाले शिवांशु शर्मा ने पूरे उत्तर प्रदेश में 6वीं रैंक हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया। उनके पिता राम सजीवन शर्मा आवास विकास विभाग में रिटायर्ड ड्राइंग इंजीनियर हैं और माता सावित्री शर्मा गृहिणी हैं। शिवांशु ने वर्ष 2020 में तैयारी का सफर शुरू किया और लखनऊ स्थित अपने घर पर रहकर ऑनलाइन माध्यम से अध्ययन जारी रखा। इससे पहले उनका चयन भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क और रेलवे में स्टेशन मास्टर के प...