समस्तीपुर, अगस्त 28 -- पूसा। समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के पूसारोड रेलवे गुमती पर आरओबी निर्माण व कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का खुदीराम बोस, पूसा स्टेशन पर ठहराव की मांग को लेकर रेलवे गुमती के निकट आगामी 30 अगस्त को 12 घंटे का शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन होगा। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज है। डॉ.नीरज कुमार, नितेश झा, हरिओम झा, दीपक सिंह भूमिहार, मिथिलेश कुमार आदि ने लोगों से जनहित में प्रस्तावित शांतिपूर्ण आंदोलन में सहयोग की अपील की है। डॉ.नीरज ने बताया कि जनहित में उठाये गये कदम के संबंध में डीआरएम, एसडीओ एवं वैनी थानाध्यक्ष आदि को आवेदन देकर अवगत करा दिया गया है। आंदोलन शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं गैर राजनीतिक तरीके से होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...