दरभंगा, अप्रैल 28 -- बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। डीएम कौशल कुमार के निर्देश पर सोमवार को शहर के बाघ मोड़ से कगवा गुमती तक सरकारी जमीन पर किये गए अतिक्रमण को खाली कराया गया। यह कार्रवाई कगवा गुमती पर चल रहे आरओबी निर्माण में हो रही बाधा को देखते हुए की गई है। अधिकारियों की उपस्थिति में जेसीबी और ट्रैक्टर से अतिक्रमण खाली कराया गया। इसके तहत बाघ मोड़ से बेला मोड़ होते हुए कगवा गुमती तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अभियान का नेतृत्व सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार एवं सदर डीसीएलआर संजीत कुमार ने संयुक्त रूप से किया। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में टीम ने पूरे क्षेत्र में चिन्हित अतिक्रमण को हटाते हुए मार्ग को खाली कराया।इस यह भी पढ़ें- सुप्रिया रोड में अतिक्रमण हटाया दौरान नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ धावा दल के कर्मचारी भी मौक...