काशीपुर, जनवरी 29 -- काशीपुर, संवाददाता। आरओबी पर हाइट बैरियर लगाए जाने के विरोध में गुरुवार को स्टेशन रोड के व्यापारियों ने भारी विरोध जताया और मेयर दीपक बाली को बुलाकर उन्हें अपनी व्यथा सुनाई। फिलहाल मेयर ने काम कर रहे ठेकेदार को 4 फरवरी तक काम स्थगित करने के लिए कहा है और उसके बाद सभी संबंधित विभागों की बैठक कर पीड़ित दुकानदारों के दर्द का समाधान किया जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि स्टेशन रोड पर आरओबी के आसपास सर्विस रोड बहुत कम होने के कारण बड़े वाहन नहीं निकल पाते हैं। साथ ही दुर्घटनाओं का भी डर बना रहता है और जगह कम होने के कारण ग्राहक भी नहीं आते, क्योंकि कई बार पुलिस भी वाहन सड़क पर खड़ा कर देने पर ग्राहकों का चालान कर देती है। ऐसे में ग्राहक न आने से दुकानदार बहुत परेशान हैं। उनका कहना है कि हाइट बैरियर लगने से बड़े वाहन कहां से जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.