बिहारशरीफ, मई 24 -- आरओबी पर उड़ रही धूल से परेशान महिलाओं ने जाम की सड़क नूरसराय के चौहान मोड़ के पास महिलाओं ने जमकर की नारेबाजी धूल व प्रदूषण के कारण नोनौरा-बेलदारी गांव के लोग परेशान फोटो : नूरसराय जाम-नूरसराय थाना क्षेत्र के चौहान मोड़ के पास रविवार को सड़क जाम करतीं महिलाएं। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। नूरसराय में बना रेलवे ओवरब्रिज करीब 15 सालों में बनकर तैयार हुआ है। बनने के बाद से ही यह सुर्खियों में रहा है। पहले बड़े-बड़े गड्ढों के कारण प्रशासन की फजीहत हुई। अब गाड़ियों के चलने से उड़ रही धूल, नोनौरा-बेलदारी गांव के लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गयी है।

महिलाओं का प्रदर्शन रविवार को बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर उतर गयीं और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं। महिलाओं ने सड़क जाम कर धूल व प्रदूषण से निजात दिलाने की गुहार लगायी।...