आरओबी ने पकड़ी रफ्तार, 60 फीसदी काम पूरा
बाराबंकी, जून 25 -- रामसनेहीघाट, संवाददाता। भिटरिया टिकैतनगर मार्ग पर दरियाबाद रेलवे स्टेशन के निकट गेट संख्या-156-ए पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का कार्य अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। करीब 76 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस बहुप्रतीक्षित सेतु का 65 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सेतु निगम के अधिकारियों का दावा है कि यदि सब कुछ तय समय के अनुसार चलता रहा तो दिसम्बर तक पुल का निर्माण पूरा हो जायेगा। यह आरओबी क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार में खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा के विशेष प्रयासों से स्वीकृत हुआ था। वर्षों से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम और बार-बार फाटक बंद होने की समस्या से जूझ रहे क्षेत्रवासियों ने कई बार अधिकारियों के साथ ही नेताओं से मिलकर इस ओवर ब्रिज बनवाए जाने की मांग की थी, लेकिन आश्वासन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.