सोनभद्र, मई 23 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में चुनार-चोपन रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत सोनभद्र रेलवे स्टेशन स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या-37 जोगियावीर महाल रेलवे क्रॉसिंग पन्नूगंज रोड पर ओवर ब्रिज आरओबी निर्माण कार्य प्रस्तावित है। संबंधित विभागों की संयुक्त जांच आख्या के आधार पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार दोहरीकरण कार्य के दौरान लेवल क्रॉसिंग को समाप्त किया जाना आवश्यक है, जिससे भविष्य में यातायात अधिक सुरक्षित एवं बाधारहित हो सके। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि आरओबी निर्माण के दौरान आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगामी दिवसों में रेलवे विभाग के अनुरोध पर क्रासिंग पर आरओबी निर्माण के दौरान आगामी दिवस में वैकल्पिक मार्ग एवं रूट डायवर्जन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। हल्के वाहनों ...