जौनपुर, अप्रैल 18 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के किसानों के लिए गेंहू क्रय केंद्र तक पहुंचना कठिनाई भरा साबित हो रहा है। किसानों की कम आमद का बड़ा कारण उन्हें केंद्र तक पहुँचने में आ रही आवागमन की दिक्कतें है। श्रीकृष्णानगर रेलवे स्टेशन के पश्चिम गेट संख्या 33 सी पर आरओबी निर्माण में देरी के चलते रास्ता प्रभावित है। किसानों का कहना है कि निर्माणाधीन आरओबी के कारण मुख्य मार्ग बंद है। जगह-जगह खुदाई के चलते ट्रैक्टर लेकर क्रय केंद्र तक पहुंचना जोखिम भरा हो रहा है। किसान चार से आठ किमी.की दूरी तय कर क्रय केंद्र(विपणन केंद्र) तक पहुंच रहे हैं। वरिष्ठ विपणन अधिकारी/गेंहू क्रय केंद्र प्रभारी अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि किसानों के गेंहू की खरीद की जा रही है। अभी तक 207 कुंतल 50 किलो की खरीद हुई है। किसान ऊदपुर घाटमपुर होते हुए रेलवे प...