सीवान, अप्रैल 7 -- सीवान। शहर के बबुनिया रोड पर चल रहे सड़क और आरओबी रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य को लेकर 15 अप्रैल तक बिजली बाधित रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता शिव शंकर सिंह ने बताया कि एप्रोच रोड के निर्माण कार्य के तहत बिजली के खंभों को स्थानांतरित किया जाना है। इस कारण 15 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कंपनी ने स्थानीय लोगों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के दौरान आवश्यक कार्य कर लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...