बलरामपुर, अप्रैल 8 -- बलरामपुर, संवाददाता।नगरवासियों के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण परियोजना अब तेजी पकड़ती नजर आ रही है। पहले जहां इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए सर्वे कार्य शुरू हुआ था, वहीं अब सेतु निगम अयोध्या की ओर से इसका टेंडर नोटिस भी जारी कर दिया गया है। इससे स्पष्ट हो गया है कि अब जल्द ही निर्माण कार्य धरातल पर शुरू होने वाला है। शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में शामिल झारखंडी रेलवे क्रॉसिंग पर आए दिन लगने वाले जाम से लोग वर्षों से जूझ रहे हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, लेकिन ट्रेन के गुजरने के दौरान फाटक बंद होते ही दोनों ओर लंबी कतारें लग जाती हैं। कई बार यह जाम घंटों तक बना रहता है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आरओबी निर्माण को लेकर सदर विध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.