जौनपुर, मई 6 -- बदलापुर,हिन्दुस्तान संवाद। बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्र, सीडीओ ध्रुव खड़िया और रेल अधिकारियों के साथ मिलकर सोमवार को बदलापुर-प्रयागराज रोड स्थित निर्माणाधीन आरओबी का स्थलीय निरीक्षण किया। विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने आरओबी के निर्माण में लगे राज्य सेतु निगम और रेलवे के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। कस्बे के भलुआही गांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग 23 सी पर 38 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान केके मिश्रा, जेपी गुप्ता, मृगेंद्र सिंह शिव बाबा, वैभव सिंह, उन्नत सिंह, अवनीश सिंह, नरसिंह, अंबुज तिवारी, पंकज आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...