दरभंगा, मार्च 8 -- लहेरियासराय, एक संवाददाता। डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में रविवार को जिले में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) कार्य में अतिक्रमण, भू-अर्जन की अद्यतन स्थिति आदि को लेकर विस्तृत समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में जिले के विभिन्न स्थानों पर चल रहे आरओबी निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा कार्यों में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। डीएम ने दिल्ली मोड़, पंडासराय, बेला गुमटी तथा चट्टी गुमटी पर चल रहे आरओबी निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति का फीडबैक संबंधित अधिकारियों से लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्यों में गति लाई जाए तथा जिन कारणों से कार्य प्रभावित हो रहा है, उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने सदर एसडीओ, डीसीएलआर तथा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.