आरओबी की बैट्री चोरी की जांच नहीं
बगहा, मई 20 -- नरकटियागंज, हिसं। नगर परिषद के सामान्य बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के बावजूद अब तक सोलर बैट्री की चोरी की जांच शुरू नहीं हुई है। बोर्ड में करीब पौने दो करोड़ रुपए की बैट्री चोरी का मुद्दा उठा था। विगत 9 मई को बोर्ड की बैठक में विधायक संजय कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में वार्ड पार्षदों ने बैटरी चोरी का मुद्दा उठाया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्वसम्मति से त्रिसदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। जांच समिति के अध्यक्ष वार्ड पार्षद कृष्णा प्रसाद देवीलाल बनाए गए जबकि वार्ड पार्षद रत्नेश कुमार और मो हसनैन को समिति का सदस्य बनाया गया। यह भी पढ़ें- कार्यवाही रजिस्टर में फर्जीवाड़ा पर लामबंद हुए सभासद हालांकि विडंबना यह है कि इतने गंभीर मामले में जांच की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। वार्ड पार्षद कृष्णा प्रसाद ने बताया कि जांच कमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.