प्रयागराज, मार्च 24 -- प्रयागराज। उप्र राज्य सेतु निगम प्रयागराज और एनसीआर मिलकर हाईकोर्ट के पास स्थित पानी की टंकी के नए रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण करेंगे। इस ब्रिज के निर्माण के लिए पंद्रह दिनों पहले पहली बार निगम के लखनऊ मुख्यालय से तीन विशेषज्ञों की टीम निरीक्षण कर चुकी थी। अब डिजाइन पर अंतिम मुहर लगाने के लिए विशेषज्ञ प्रयागराज आएंगे। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक रोहित मिश्र ने बताया कि हमारा प्रयास है कि 31 मार्च तक डिजाइन बनाकर उसे मुख्यालय मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। डिजाइन को मंजूरी मिलने के एक सप्ताह के भीतर नए आरओबी के निर्माण का टेंडर जारी किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.