लखनऊ, मार्च 28 -- उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने शनिवार को लखनऊ-कानपुर गंगा ब्रिज एवं उन्नाव-रायबरेली रेल खंड का निरीक्षण किया। इस दौरान हरौनी क्रासिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्य की गति और गुणवत्ता का आंकलन किया। संबंधित को निर्माण कार्य समय से पूरा करने और यात्री सुविधाओं को और बेहतर किए के लिए निर्देशित किया। मानक नगर रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे पुनर्विकास कार्यों को देखा। कानपुर पुल बायां किनारा स्टेशन के निरीक्षण के दोरान गंगा पुल पर रेल लाइन में नए स्लीपर लगाए जाने की तैयारियों को देखा। इस दौरान उन्होंने उन्नाव, बीघापुर, तकिया, लालगंज एवं डलमऊ स्टेशनों का निरीक्षण किया। वहां चल रहे विकास कार्यों के साथ-साथ यात्री सुविधाओं की उपलब्धता एवं गुणवत्ता की समीक्षा की। स्टेशनों पर यात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.