मुरादाबाद, जनवरी 8 -- मुरादाबाद। किड्स प्रीमियर लीग में गुरुवार को आरएस वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एनजी राइडर्स को बड़े अंतर से पराजित किया। मुकाबला 30 ओवर के फॉर्मेट में खेला गया। टॉस जीतकर एनजी राइडर्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरएस वॉरियर्स ने 30 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 279 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आदित्य पांडे ने 47 गेंदों में 87 रन और देव ने 49 गेंदों में 78 रन की तेजतर्रार पारी खेली। एनजी राइडर्स की ओर से गेंदबाजी में यश, गुरु और निगम ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनजी राइडर्स की टीम 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 168 रन ही बना सकी। बल्लेबाजी में अगम पाल ने 81 गेंदों में 64 रन और प्रभव गौर ने 14 गेंदों में 17 रन का योगदान दिया। आरएस वॉरियर्स की गेंदबाजी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.