धनबाद, फरवरी 12 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीबीएमकेयू के आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर और सिंदरी कॉलेज सिंदरी में पीजी नामांकन के लिए पहली चयन सूची जारी कर दी गई है। चयनित छात्र-छात्राओं का बुधवार से नामांकन शुरू हो गया है। नामांकन की अंतिम तिथि 14 फरवरी है। संबंधित कॉलेजों में डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नामांकन सुबह 10.30 बजे से 3.30 बजे तक निर्धारित है। दोनों कॉलेजों में सीट से कम आवेदन मिलने के कारण अर्हता पूरी करने वाले सभी आवेदकों का चयन हो गया है। सिंदरी कॉलेज सिंदरी में एमकॉम में 41 आवेदकों, एमए हिन्दी में 23 व एमए इतिहास में 47 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। वहीं आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर में एमकॉम 17 आवेदकों का चयन हुआ है। जानकारों का कहना है कि दोनों कॉलेजों में निर्धारित विषयों में 48-48 सीटें हैं। ऐसे में सिंदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.