वाराणसी, जुलाई 11 -- वाराणसी। आरएस बनारस लॉ कॉलेज के संस्थापक स्मृतिशेष रमाशंकर जायसवाल की 95वीं जयंती शुक्रवार को मनाई गई। कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने कहा कि जिनके माता-पिता है वे सबसे भाग्यशाली हैं। वास्तव में माता-पिता ही सबसे बड़े देवता और पूजनीय हैं। उन्होंने कहा कि आज ऐसे व्यक्तित्व को नमन करते हुए गर्व हो रहा है जिन्होंने शिक्षा के द्वारा सामाजिक जागरूकता की न सिर्फ कल्पना की बल्कि उसे मूर्त रूप देने के लिए विधि शिक्षण के लिए इस संस्थान की नींव भी रखी। उन्होंने विद्यार्थियों से विधि शिक्षा के माध्यम से न्याय, संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तर दायित्व की भावना विकसित करने का संदेश दिया।संस्था की चेयरपरसन अंजू जायसवाल ने कहा कि आज का दिन भावुक और प्रेरित करने वाला है जब हम अपने पूज्य पिताजी एवं मार्गदर...