आरएस टोलिया अकादमी में दो दिनी कार्यक्रम शुरू
नैनीताल, अगस्त 21 -- नैनीताल। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान नई दिल्ली और डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी के बीच हुए एमओयू के तहत दो दिवसीय कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू हो गया है। अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में 44 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ महानिदेशक बीपी पांडेय एवं संयुक्त निदेशक डॉ. महेश कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम निदेशक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने किया। सामाजिक सुरक्षा से जुड़े विषयों पर क्षमता निर्माण को सुदृढ़ करने के लिए दोनों संस्थानों के बीच महत्वपूर्ण समझौता इसी साल जून में हुआ था। जिसके तहत 21 और 22 अगस्त को अकादमी में बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम को लेकर प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय पेंश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.