नई दिल्ली, अगस्त 5 -- रेल मंत्रालय ने आरएसी श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को लिनेन और कंबल उपलब्ध कराने संबंधी अपने निर्देशों को एक बार फिर दोहराया है। देशभर के लगभग सभी रेलवे जोनों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उठाया है। मंत्रालय ने स्पष्ट कहा है कि शिकायतों को देखते हुए सभी जोन को निर्देश दिया गया है कि रेलवे बोर्ड के आदेशों का कड़ाई से पालन किया जाए ताकि एसी कोच (एसी चेयर कार को छोड़कर) में यात्रा करने वाले हर आरएसी यात्री को अन्य यात्रियों की तरह पूरी बेडरोल किट मिले। मालूम हो कि आरएसी व्यवस्था के तहत एक ही बर्थ पर दो यात्रियों को यात्रा की अनुमति दी जाती है। यह भी पढ़ें- भागलपुर : आरएसी टिकट पर भी मिलेगा पूरा बेड रोल यह भी पढ़ें- ट्रेन में आधी बर्थ पर सुविधा पूरी, अब रेलवे RAC वालों को भी देगा पूरा बेडरोल यह भी पढ़ें- अब ...