चक्रधरपुर, जनवरी 7 -- राउरकेला, संवाददाता। राष्ट्रीय स्तर पर 1 से 31 जनवरी, 2026 तक मनाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के उपलक्ष्य में राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) में सड़क सुरक्षा जागरूकता से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस व्यापक अभियान में संयंत्र के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों की सक्रिय और उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिल रही है। आरएसपी में सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत कैप्टिव पावर प्लांट-1 कर्मी समूह की ओर से सीपीपी-1 से सिंटरिंग प्लांट रास्ते तक मानव शृंखला बनाई गई। इस अभियान का नेतृत्व मुख्य महाप्रबंधक (पावर) दीपक राय और महाप्रबंधक प्रभारी (ओ एवं एम- सीपीपी-1) एनसी परिडा ने किया। कार्यक्रम में अधिकारियों और ठेका श्रमिकों सहित 300 से ज़्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। उप महाप्रबंधक (सीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.