चक्रधरपुर, मार्च 10 -- राउरकेला। राउरकेला इस्पात संयंत्र में महिला दिवस पर साड़ी वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ शिरकत की। वॉकथॉन को अध्यक्ष (दीपिका महिला संघति) नम्रता वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डीएमएस की उपाध्यक्षाएं स्मिता गिरि, डॉ. प्रतिज्ञा पलई तथा रीता रानी, साथ ही साथ संयंत्र की कुछ वरिष्ठ महिला अधिकारी भी उपस्थित थीं। इस कार्यक्रम में 100 से अधिक महिला कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने खूबसूरत ओडिशा हस्तकरघा साड़ियों में रिंग रोड पर राउरकेला क्लब से राउरकेला हाउस चौक तक और वापस पैदल कदम-ताल किया। इस पहल ने प्रतिभागियों के बीच स्वास्थ्य, कल्याण, तंदरुस्ती और एकजुटता को बढ़ावा दिया, जिससे यह अवसर शक्ति, परंपरा और एकजुटता का एक यादगार उत्सव बन गया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.