चक्रधरपुर, अप्रैल 19 -- राउरकेला। राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) के एसएमएस-1 के रैंप के पास अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर एक अग्निशमन और बचाव प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सेवाएं) आतिश चंद्र सरकार, मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-1) बी सुनील कार्था, महाप्रबंधक (अग्निशमन सेवाएं) पी एस ठाकरे, महाप्रबंधक (एसपीपी) डॉ. पी के पाढ़ी तथा कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी और विभाग के बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे। इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान, कर्मचारियों को अग्निशमन और बचाव की विभिन्न तकनीकों के साथ-साथ अलग-अलग अग्निशमन उपकरणों के उपयोग और अनुप्रयोग के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का समन्वय सहायक महाप्रबंधक (एसएमएस-1) और विभागीय सुरक्षा अधिकारी) पी के सामल ने किया। यह भी पढ़ें- झरिया की रक्षा कवच बनी टाटा स्टील की फ...