चक्रधरपुर, मार्च 15 -- राउरकेला। राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी) द्वारा लीड्स संस्था रांची के सहयोग से परिधि गांवों की वंचित महिलाओं के लिए कांथा सिलाई और फैब्रिक पेंटिंग में तीन महीने का आजीविका उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया। समापन समारोह में आरएसपी के मुख्य महाप्रबंधक (नगर अभियांत्रिकी एवं बागवानी) बी के जोजो मुख्य अतिथि के रूप में इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर जीएम (सीएसआर) बिवाबासु मलिक, निदेशक (लीड्स) ए के सिंह, एवं आरएसपी लीड्स और ब्लॉक कार्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मौके पर मुख्य महाप्रबंधक बी के जोजो ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए बधाई दी और उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने और कांथा सिलाई और फैब्रिक पेंटिंग जैसे स्वदेशी कला रूपों को संरक्षित करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.