धनबाद, अगस्त 30 -- राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को आरएसपी कॉलेज में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन प्राचार्य डॉ. निलेश कुमार सिंह ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। रस्सीकूद प्रतियोगिता के शिक्षक वर्ग में डॉ. श्यामकिशोर प्रसाद प्रथम रहे। छात्रा वर्ग में बीएड की कोमल कुमारी प्रथम व पूजा कुमारी द्वितीय रहीं, जबकि छात्र वर्ग में नरेश कुमार बाउरी ने पहला और राजकिशोर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मौके पर प्रो. रमेश सरदार, डॉ. उपेंद्र कुमार, डॉ. अशोक कुमार चौबे समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे। इसके अलावा बीबीएम कॉलेज और पार्जन्य बीएड कॉलेज में भी राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया, जहां सचिव तारा देवी और प्राचार्य डॉ. जितेंद्र महतो मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन यह ...