धनबाद, मार्च 26 -- बाल विकास परियोजना की ओर से बुधवार को बेलगड़िया आरएसपी कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। मौके पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन हुआ। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से लोगों से नशा से दूर रहने की अपील की। सीओ मुरारी नायक, झरिया सीओ मनोज कुमार, सीडीपीओ अलका रानी, प्राचार्य, पर्यवेक्षिका कीर्ति पुष्प, सीमा देवी, बबीता झा, प्रतिमा कुमारी, अर्चना, शकुंतला, देवकी आदि मौके पर थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...