धनबाद, फरवरी 12 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच और आरएसपी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को बेलगड़िया टाउनशिप में अंगदान जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान रैली निकाली गई और शिव मंदिर प्रांगण में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने अंगदान के महत्व पर आधारित दो ओजस्वी कविताएँ तथा चार प्रेरक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व उपाध्यक्ष विवेक लिल्हा ने कहा कि मनुष्य का शरीर नश्वर है, परंतु यदि हम मृत्यु के पश्चात अपने अंगों का दान करें, तो हम वास्तव में मृत्युंजय बन सकते हैं। प्राचार्य डॉ. निलेश कुमार सिंह ने अंगदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताया। मंच का संचालन बीएड की छात्रा जूही ने किया। कार्यक्रम का समन्वय प्रोफेसर एटवा टुडू एवं डॉ. श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.