चक्रधरपुर, अप्रैल 25 -- राउरकेला। भुवनेश्वर में आयोजित राज्य डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में रनर्स अप स्थान प्राप्त कर ओडिशा के आरएसपी की टीम को सम्मानित किया गया। आरएसपी की टीम ने 13 पदक अपने नाम किए। जिनमें 09 स्वर्ण, 03 रजत एवं 01 कांस्य पदक शामिल है। यह उपलब्धि राज्य के पावरलिफ्टिंग एवं डेडलिफ्ट क्षेत्र में राउरकेला की बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाती है। महिला वर्ग में स्वाति गोंड, गुरलीन कौर, बिष्णुप्रिया स्वाईं, सृष्टि सिंह एवं अलीशा महाराणा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने सब जूनियर एवं जूनियर भार वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियन का खिताब हासिल किया। उनके शानदार प्रदर्शन ने टीम के कुल पदक संग्रह में महत्वपूर्ण योगदान दिया और राउरकेला से महिला शक्ति प्रदर्शन खेलों की बढ़ती प्रतिभा को भी रेखांकित किया। यह भी पढ़ें- पुरूष भारोत्तोलन में मथ...