चक्रधरपुर, मार्च 11 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। बंदगांव प्रखंड अंतर्गत कराईकेला थाना क्षेत्र के नकटी पंचायत के बंगरासाई में मंगलवार को चक्रधरपुर के नगर परिषद अध्यक्ष सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने मृत बच्चे के परिजनों से मुलाकात की। बताते चलें कि बीते शनिवार को बंगरासाई निवासी रामकृष्ण हेम्ब्रम की पत्नी रीता तिमिरया ने चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में मृत बच्चे को जन्म दिया था। जिसके बाद पिता रामकृष्ण हेम्ब्रम मृत नवजात का शव एक डिब्बे में भर कर गांव ले गए। जिसके बाद से यह मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। अनुमंडल पदाधिकारी श्रृति राजलक्ष्मी ने सोमवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंच कर घंटों चिकित्सा प्रभारी एवं स्वास्थ्य कर्मियों से पूछताछ की। पीड़ित परिवार के घर जाकर उनका पक्ष भी लिया। इधर मंगलवार को नगर परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष सन्...